asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रशासक प्रफुल पटेल ने कचीगाम के कंठेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 22 जनवरी। अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव एवं लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने सोमवार शाम कचीगाम के कंठेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव में भी जश्न का माहौल है। प्रदेश भर के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। वहीं संघप्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल कचीगाम के कंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे थे और भगवान राम की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उपस्थित रामभक्तों ने जय श्री राम के नारों का उद्घोष किया। इस अवसर पर दमण-दीव सांसद लालू पटेल भी उपस्थित रहे।

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है: प्रशासक प्रफुल पटेल

Vijay Bhatt

डीएमसी के नवनियुक्त प्रेसिडेंट अस्पी दमणिया और वाइस प्रेसिडंेट रश्मी हलपति ने प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Vijay Bhatt

संघ प्रदेश थ्रीडी में प्रशासक प्रफुल पटेल के सुशासन और विकास के 7 साल पूरे होने पर भाजपा सचिव जिज्ञेश पटेल ने गरबा क्लासिस के युवाओं के साथ मनाया जश्न

Vijay Bhatt

Leave a Comment