asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

भाजपा प्रभारी पूर्णेश मोदी ने सांसद कला डेलकर और अभिनव डेलकर का कराया भाजपा प्रवेश

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 16 मार्च। पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह की जोडी ने दादरा नगर हवेली लोकसभा सीट को आसानी से भाजपा की झोली में लाने के उद्देश्य से शिवसेना सांसद कला डेलकर को दादरा नगर हवेली लोकसभा सीट से भाजपा का टिकट देने का साहसिक निर्णय लिया था। भाजपा का टिकट मिलने के बाद आज शिवसेना सांसद और भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार कला डेलकर ने अपने पुत्र अभिनव डेलकर और सैकडों समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले सिलवासा स्थित अटल भवन पर सैकडों समर्थकों के साथ डेलकर परिवार भाजपा प्रवेश के लिए पहुंचा था। जहां आयोजित कार्यक्रम में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा प्रभारी पूर्णेश मोदी ने सांसद कला डेलकर और अभिनव डेलकर का भाजपा प्रवेश कराया। इस अवसर पर सैकडों लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा प्रवेश कार्यक्रम में पूर्व सांसद नटू पटेल, भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल, एसएमसी के पूर्व प्रेसिडेंट एवं जनाधार वाले भाजपा नेता राकेशसिंह चौहाण सहित अनेक भाजपाईयों ने सांसद कला डेलकर और अभिनव डेलकर का अभिवादन किया था। ज्ञात हो कि डेलकर परिवार की भाजपा में एंट्री से दादरा नगर हवेली का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। शहर से लेकर गांव तक, जिले से लेकर मंडल और बूथ तक भाजपा का जनाधार बढ गया है। दूसरी ओर शिवसेना उद्धव गुट को जोर का झटका कुछ ज्यादा ही जोर से लगा है। क्योंकि दादरा नगर हवेली से न सिर्फ उनकी सांसद की सीट चली गयी बल्कि संगठन भी शून्य पर पहुंच गया। भाजपा प्रवेश के बाद सांसद कला डेलकर और अभिनव डेलकर ने दादरा नगर हवेली की लोकसभा सीट को प्रचंड बहुमत से जीतकर पीएम मोदी जी को अर्पण करने की बात भी कही थी।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में दमण कलेक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

Vijay Bhatt

प्रशासक प्रफुल पटेल ने आंगणवाड़ी कार्यकर्ता, आंगणवाड़ी सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं के वर्तमान मानदेय में वृद्धि की घोषणा की

Vijay Bhatt

पीएम मोदी से दादरा नगर हवेली सांसद कला डेलकर ने की मुलाकात

Vijay Bhatt

Leave a Comment