asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत समृद्ध और विकसित देश बननेे की ओर अग्रसर: प्रफुल पटेल

– आजादी के बाद पहली बार दानह के खानवेल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में प्रशासक प्रफुल पटेल ने किया ध्वजारोहण – अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आज भारत 5वें नंबर पर है और आनेवाले 5वर्ष में भारत विश्­व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्­यवस्­था बन जाएगा: प्रशासक प्रफुल पटेल – संघ प्रदेश थ्रीडी में 5000 करोड़ रुपये की लागत से 190 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है और 3700 करोड़ की लागत से 85 परियोजनाओं का कार्य चल रहा है: प्रफुल पटेल – पिछले 7 वर्ष में जनप्रतिनिधियों के सहयोग विशेष रुप से प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयास से उत्कृष्ट कायार्ें के लिए भारत सरकार ने संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव को 100 से अधिक अवॉर्ड दिये है: प्रशासक प्रफुल पटेल
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 16 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन द्वारा प्रशासक प्रफुल पटेल की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा सरकारी प्राथमिक शाला खानवेल में 15 अगस्त 2023 को 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रशासक प्रफुल पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए भारत माता की जय की जयनाद के साथ सभी को शुभकामनाएं दी और देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजली दी। उन्होंने कहा कि हम सभी मां भारती के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत स्­वतंत्रता सेनानियों के ऋणी हैं जिन्­होंने आजादी के लिए प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि केन्द्र में पीएम मोदी की सरकार बनने के बाद पिछले 9 वर्ष मंे आजादी का यह अमृतकाल-विरासत को सहजकर विकास के नए आयाम गढ़ने का, देश को नई दिशा देने का, अनंत सपनों एवं असंख्­य आकांक्षाओं को पूरा कर विकास के नए कीर्तिमान स्­थापित करने का अमृतकाल है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्­वास और सबका प्रयास हमारे तमाम लक्ष्­यों की प्राप्ति के लिए अत्­यंत महत्­वपूर्ण है। अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आज भारत 5वें नंबर पर है और आनेवाले 5वर्ष में भारत विश्­व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्­था बन जाएगा। आज भारत विश्­व का एक ऐसा देश है, जहां अति गरीबी तेजी से समाप्­त हो रही है। पिछले 5 वर्ष में 13.5 करोड़ लोग गरीबी में से बाहर आए हैं। Ease of Living, Quality of Life को सर्वोच्­च प्राथमिकता दी गई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनगिनत परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ, जिससे भारत की जनता प्रत्येक वर्ग में लाभान्वित हो रही है और इससे विश्व में भारत की पहचान बनी है। हमें दीव में जी-20 का नेतृत्व करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भारत की संस्कृति, परंपरा, जीवन शैली की पहचान को दर्शाते हुए दीव में सुंदर आयोजन करने का अवसर मिला। ड्रोन टेक्­नोलॉजी में बढ़ती हुई मांग को देखते हुए आईटीआई में ड्रोन टेक्नीशियन पाठ्यक्रम आरंभ किया जाएगा। होटल मैनेजमेंट, निफ्ट, नेशनल लॉ युनिवर्सिटी इन तीनों कॉलेजों में भारत में पहली बार इस संघ प्रदेश में 20% आरक्षण दिया गया। दानह के माध्­यमिक एवं उच्­चतर माध्­यमिक विद्यालयों में 164 शिक्षकों की स्­थायी नियुक्ति (100 माध्­यमिक, 64 उच्­चतर माध्­यमिक ग्रेड-वन) की गई है। हमारे आदिवासी बच्चों को उच्च शिक्षण, उच्च वातावरण, उच्च सुविधा मिले इसके लिए इस प्रदेश के गांव-गांव तथा दमण और दीव में सफल प्रयास किए जा रहे है। पिछले 7 वर्षों से स्कूल प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि बच्चों को तिलक लगाकर आरती करते हुए इतना बड़ा उत्सव मनाया जा सकता है। इस प्रदेश में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर की स्थापना द्वारा स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 5000 करोड़ रुपये की लागत से 190 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है और 3700 करोड़ की लागत पर 85 परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। खानवेल में भी रिवरफ्रंट बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आईटीआई का नया मकान भी नई टेक्नोलॉजी के साथ बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी एवं नजी विद्यालयों में लगभग 90 हजार बच्चे पढते हैं। विद्यालय में पढने वाले सभी बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल प्रशासन रखेगा। प्रदेश में शाला आरोग्य प्रशिक्षण कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यदि किसी बच्चे में कोई भी बीमारी का पता चलता है तो कितनी भी गंभीर बीमारी हो उसका इलाज प्रशासन करायेगा। प्रदेश को दीव से अहमदाबाद-दिल्ली, दीव से गोवा हेतु फ्लाइट सुविधा उपलब्ध की जा रही है। घर-घर तिरंगा-हर घर तिरंगा के तहत एक भी गांव या एक भी घर ऐसा नही है जहां तिरंगा न हो। अमृतकाल में भारत को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-2023 में 700-800 करोड रुपये की लागत से 18 प्रोजेक्ट पूरा किये गये है जिसमें मुख्य रुप से देवका का नमो पथ, दमण इंजीनियरिंग कॉलेज, नमो मेडिकल कॉलेज, पातलिया ब्रिज, सिलवासा नगरपालिका विस्तार में तीन फ्लाईओवर ब्रिज शामिल है। चौमासा के दौरान कौंचा से सिलवासा पहुंचने के लिए कठिनाईयां झेल रहा कौंचा गांव को हाईलेवल ब्रिज बनाकर दिया गया और उनकी समस्या का निदान किया गया है। उपस्थित सभी का आह्वान करते हुए आगामी 15 अगस्त 2024 यानि 1 वर्ष में सफल प्रयास कर दादरा नगर हवेली को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए संकल्प लेने की बात कहीें। उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्ष जनप्रतिनिधियों के सहयोग विशेष रुप से प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयास से उत्कृष्ट कायार्ें के लिए भारत सरकार ने संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव को 100 से अधिक अवॉर्ड दिये है। इसके साथ ही प्रशासक प्रफु ल पटेल ने पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में पिछले 7 सालों में हुए महत्वपूर्ण विकासीय कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अंत में उन्होंने आजादी के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात पुलिस विभाग, भारतीय रिजर्व बटालियन के जवान, होमगार्ड तथा अग्निशमन दल एवं पुलिस बैंड ने परेड प्रस्तुत की। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें गोवा, असम, लक्षद्वीप, बिहार और मणिपुर के रंग-बिरंगे परिधानों से सुसज्जित नृत्यांगनाओं द्वारा लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात चार्मी पारेख निवासी उपसमाहर्ता (सिलवासा) ने योजना के तहत चंदन के पौधों, 3 पोषण किट, कृषि विभाग की ओर से 12 कृषिक और 23 फॉरेस्ट प्लांट और आर्टिफिशियल लिंब के वितरण के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात प्रशासक के कर-कमलों द्वारा नवजात बेटी के अभिभावकों को 3 चंदन के पौधे वितरित किए गए। ताकि इन चंदन के पेड़ों को बेचकर उसकी उच्च शिक्षा या उसकी शादी की जा सके। इसके साथ ही 3 पोषण किट, दिव्यांगजन को 1 आर्टिि.फशियल लिंब तथा 2 डिजिटल श्रवण उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रशासक ने तिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़ा और कार्यक्रम के समापन के पश्चात प्रशासक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी से मुलकात ली। इस कार्यक्रम में दमण-दीव के सांसद लालू पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष दामजी कुराड़ा, सिलवासा नगरपालिका की अध्यक्षा रजनी शेट्टी, दानह के पूर्व सांसद नटू पटेल तथा सीताराम गवली, सिलवासा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह चौहाण, पूर्व उपाध्यक्ष अजय देसाई, दानह जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्षा निशा भावर और प्रशासन की ओर से प्रशासन के सलाहकार अमित सिंघला, वित्त सचिव गौरव सिंह राजावत, पुलिस उप-महा निरीक्षक मिलिंद महादेव दुम्बेरे, मुख्य वन संरक्षक एम. राज कुमार, दानह समाहर्ता भानु प्रभा, पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मीणा, पर्यटन सचिव एस. अस्कर अली, निवासी उप-समाहर्ता खानवेल प्रियांक किशोर, वरिष्ठ अधिकारीगण, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत सदस्यों, सिलवसा नगरपालिका सदस्य और मीडियाकर्मी, दानह की आम जनता और बच्चे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

दमण के कचीगाम की सरकारी जमीन पर संचालित यूरोकॉस्टिक प्रोडक्ट्स लिमिटेड की अनियमितता का हुआ खुलासा

Vijay Bhatt

पंचायती राज लोकतांत्रिक व्यवस्था के स्तंभ है: पीएम मोदी

Vijay Bhatt

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में दमण कलेक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

Vijay Bhatt

Leave a Comment