asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए 200 भारतीय मछुआरे: 14 मछुआरे दीव के भी है शामिल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 01 जून। पाकिस्तान की जेल से 200 भारतीय मछुआरे रिहा हुए है। पाकिस्तान की जलसीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 200 भारतीय मछुआरों के एक और जत्थे को आज कराची की जिला जेल मालिर से रिहा किया गया। पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा रिहा किए गये भारतीय मछुआरों का यह दूसरा जत्था है। मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए 200 भारतीय मछुआरों में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के दीव जिले के 14 मछुआरे भी रिहा हुए है। यह सभी मछुआरे जल्द ही अपने वतन पहुंचेंगे। पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए मछुआरों के परिजन स्वजनों की राह आतुरता से देख रहे है। पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए भारतीय मछुआरों के परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

Related posts

दीव में प्रशासक प्रफुल पटेल ने ग्राउंड जीरो पर विकास प्रोजेक्टों का किया निरीक्षण: जरुरी दिशानिर्देश भी दिये

Vijay Bhatt

प्रशासन ने आदिवासी विकास संगठन प्रबंध समिति को किया निलंबित, प्रशासक की नियुक्ति की

Vijay Bhatt

दमण में भारत भारती ने सामाजिक रक्षाबंधन महोत्सव का किया आयोजन

Vijay Bhatt

Leave a Comment