asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दीव में मछुआरों के लिए बंदरगाह और वणाकबारा में ड्रेजिंग कार्य, आधुनिक फिशिंग हार्बर जेटी और डीजल पर वैट माफ की हुई घोषणा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 01 मार्च। पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने एवं दीव में मछुआरे परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और मत्­स्­य उद्योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा करने के लिए आज केन्द्रीय मत्स्य उद्योग, पशुपालन तथा डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला का दीव की दिव्य भूमि पर आगमन हुआ था। इस अवसर पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने केन्द्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला का गर्मजोशी से स्वागत किया। मत्­स्­य उद्योग संघ प्रदेश की एक बड़ी आबादी के लिए आजीविका का मुख्य साधन है। केन्­द्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला के अतुल्­य सहयोग से और संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्­व में संघ प्रदेश प्रशासन मछुआरों के विकास हेतु निरंतर प्रतिबद्ध एवं कार्यरत है। इस अवसर पर मछुआरों के व्­यापक हितों को ध्­यान में रखते हुए केन्द्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला द्वारा अनेक महत्­वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए गए और तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत कुल 157.31 करोड़ रूपये की लागत से सागरमाला परियोजना के तहत दीव बंदरगाह और वणाकबारा में ड्रेजिंग कार्य की शुरूआत की घोषणा की गई। इसके साथ ही मछुआरों और बंदरगाहों के विकास हेतु केन्द्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला और संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्­व एवं सक्षम मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री मत्स्­य संपदा योजना के तहत 93.17 करोड़ रूपये की लागत से 3.5 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में दीव के वणाकबारा में अत्­याधुनिक फिशिंग हार्बर जेटी के विकास कार्य के सैद्धांतिक मंजूरी की घोषणा की गई। इस अत्­याधुनिक फिशिंग हार्बर में मछलियों की छंटाई और ग्रेडिंग हेतु विकसित प्रणाली, पैकिंग हॉल एवं अन्य आवश्­यक सुविधायें उपलब्ध होंगी, जिससे मछुआरे परिवारों को मछली पकड़ने एवं संबंधित कार्यों को करने में सहुलियत होगी। विशेष उल्लेखनीय है कि इस मॉडर्न फिशिंग हार्बर में ऑनलाइन ऑक्शनिंफग की सुविधा होगी। इसमें दिए गए लिंक के जरिये विदेश से भी लोग फिश की ऑनलाइन ऑक्शनिंग प्रक्रिया में ऑनलाइन भाग ले सकेंगे। इसके अतिरिक्­त मछुआरों को प्रोत्­साहन एवं राहत देने के लिए केन्­द्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने मछुआरों को हाई स्­पीड डीजल की बिक्री पर लगने वाले 13.5 प्रतिशत वैट को माफ करने की ऐतिहासिक घोषणा भी की, जिससे मछुआरे परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे मछुआरे परिवारों को एक बड़ी सहायता मिलेगी और उनकी आय में भी अभूतपूर्व वृद्धि होगी। वणाकबारा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मत्स्­य उद्योग, पशुपालन तथा डेयरी मंत्री परषोत्तम रुपाला ने सर्वप्रथम नागरिकों को विशाल संख्या में उपस्थित होने के लिए तथा आत्मीय एवं हार्दिक स्­वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रशासक प्रफुल पटेल के कार्यकुशलता की सराहना की और कहा कि प्रशासक संघ प्रदेश के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। केन्द्रीय मंत्री रुपाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रधानमंत्री मत्­स्­य संपदा योजना मछुआरों के हितों पर के्द्रिरत है और प्रधानमंत्री की असीम प्रेरणा से मछुआरों के हितों के लिए विभिन्न महत्­वपूर्ण परियोजनाओं को लागू किया जा रहा है। उन्­होंने मछुआरों को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्­द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने एवं दीव में मछुआरे परिवारों को अत्­याधुनिक सुविधायें देने के लिए ये महत्­वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसके पहले संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि केन्­द्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला दीव के मछुआरों की सहायता एवं प्रोत्­साहन के लिए दीव पधारे हैं। इसके लिए प्रशासक प्रफुल पटेल ने केन्­द्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला का आभार मानते हुए उन्­हें हार्दिक धन्­यवाद तथा शुभकामनाएं दी। प्रशासक प्रफुल पटेल ने कहा कि दीव के मछुआरों के कल्­याण तथा उनकी आय में वृद्धि के लिए संघ प्रदेश प्रशासन सदैव संकल्पित और प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर दमण-दीव सांसद लालू पटेल ने मछुआरों के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला और संघ प्रदेश थ्रीडी एवं लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल का आभार माना। कार्यक्रम के शुभारंभ में केन्द्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला एवं प्रशासक प्रफुल पटेल निर्धारित कार्यक्रम स्­थल वणाकबारा जेटी पर पहुंचे। जहां भारी संख्­या में उपस्थित मछुआरे भाई-बहनों, आम नागरिकों, दीव जिला पंचायत की प्रमुख, उपप्रमुख एवं सदस्­यों, दीव नगरपालिका परिषद की प्रमुख, उपप्रमुख तथा सदस्­यों, दीव मत्­स्य एसो. के अध्­यक्ष, खारवा समाज एवं बोट एसो. के अध्­यक्ष, मत्स्य को-ऑपरेटिव सोसायटी, पटेल कोली समाज, भारतीय जनता पार्टी के अध्­यक्ष तथा प्रशासन के वरिष्­ठ अधिकारियों एवं निर्वाचित सदस्­यों द्वारा केन्द्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला तथा प्रशासक प्रफुल पटेल का भव्य स्­वागत किया गया। इस अवसर पर संघ प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, राजनीतिक दलों के प्रमुख एवं गणमान्­य नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related posts

पीएम मोदी का 3 जनवरी को लक्षद्वीप दौरा: 1150 करोड रुपये की विकास योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और रखेंगे आधारशिला

Vijay Bhatt

दमण जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव के संबंध में आयोजित की बैठक

Vijay Bhatt

दमण के कचीगाम की सरकारी जमीन पर संचालित यूरोकॉस्टिक प्रोडक्ट्स लिमिटेड की अनियमितता का हुआ खुलासा

Vijay Bhatt

Leave a Comment