asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

डीडीए के नवरात्रि महोत्सव में माछी समाज की टीम रही उपस्थित:माछी समाज ने मां अंबे की आरती उतारकर लोक कल्याण की कामना की

  • दिलीपनगर डेवलपमेंट एसोसिएशन के चेयरमैन लखम टंडेल और उनकी टीम ने माछी समाज के प्रमुख चंद्रकांत काटेला सहित माछी समाज के सभी सदस्यों का किया स्वागत
  •  डीडीए के नवरात्रि महोत्सव में बडी संख्या में खेलैया खेलते है गरबा:ईनामों की होती है बौछार

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 15 अक्टूबर। दमण के प्रसिद्ध दिलीपनगर डेवलपमेंट एसोसिएशन के नवरात्रि महोत्सव में बिती रात दमण माछी समाज की टीम को आमंत्रित किया गया था। माछी समाज के प्रमुख चंद्रकांत काटेला और उनकी पूरी टीम ने डीडीए के नवरात्रि महोत्सव में उपस्थित होकर मां अंबे की आरती उतारकर लोक कल्याण की कामना की थी। इस अवसर पर दिलीपनगर डेवलपमेंट एसोसिएशन के चेयरमैन लखम टंडेल और उनकी टीम ने माछी समाज के प्रमुख चंद्रकांत काटेला सहित माछी समाज के सभी सदस्यों का गर्म जोशी से स्वागत किया था। गौरतलब है कि डीडीए का नवरात्रि महोत्सव दमण जिले का सबसे बड़ा नवरात्रि महोत्सव है। पिछले ढाई दशक से ज्यादा समय से दिलीपनगर ग्राउंड पर लखम टंडेल के नेतृत्व में डीडीए द्वारा यह भव्य आयोजन होता आया है। डीडीए के नवरात्रि महोत्सव में बडी संख्या में खेलैया पारंपरिक वेशभूषा में गरबा खेलते है और डीडीए की ओर से ईनामों की बौछार भी होती है। हर वर्ष डीडीए द्वारा विभिन्न अग्रणी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित अन्य अग्रणियों को आमंत्रित किया जाता रहा है। इस वर्ष भी लगातार इस नवरात्रि महोत्सव में अग्रणियों का आना जारी है।

Related posts

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का दमणवाडा में हुआ लाइव प्रसारण

Asli Azadi

एशिया की सबसे पुरानी दमण म्युनिसिपल काउंसिल की 9 साल तक प्रेसिडेंटशिप संभालने वाले भाजपा नेता विशाल टंडेल का जन्मदिन आज

Asli Azadi

दमण के युवा माछीमार गौरांग टंडेल ने मछुआरों के लिए डॉकयार्ड सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराने की उठाई मांग

Asli Azadi

Leave a Comment