असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 2 अगस्त।
दमणवाड़ा ग्राम पंचायत में आज नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत के नागरिकों एवं युवाओं ने उपस्थित रहकर पीएम मोदी के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के वर्चुअल संवाद को लाइव देखा और सुना। पीएम मोदी ने देश भर के युवाओं को आज वर्चुअल संबोधित करते हुए युवाओं को नशे से दूरी बनाकर नशा मुक्त भारत अभियान को ससक्त बनाने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में दमणवाड़ा ग्राम पंचायत के अनेक युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम को देशभर में विभिन्न स्थानों पर एक साथ देखा और सुना गया। इसी कडी में दमणवाड़ा ग्राम पंचायत भी शामिल रहा। इस कार्यक्रम में दमणवाड़ा पंचायत की टीम भी मौजूद रही।

