asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

टाइगर ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष तानाजी भाऊ जाधव का सिलवासा आगमन: दमण के शिव शक्ति ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

– दमण से शिव शक्ति ग्रुप के कार्यकर्ता हरीश पटेल ने टाइगर ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष तानाजी भाऊ जाधव को भेंट की शिवाजी महाराज की मूर्ति

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 31 अगस्त। टाइगर ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष तानाजी भाऊ जाधव का सोमवार को सिलवासा आगमन हुआ था। उनके आगमन को लेकर टाइगर ग्रुप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और संगठन की गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। टाइगर ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष तानाजी भाऊ जाधव का दमण के शिव शक्ति ग्रुप के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। शिव शक्ति ग्रुप के कार्यकर्ता हरीश पटेल ने टाइगर ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष तानाजी भाऊ जाधव को शिवाजी महाराज की मूर्ति भेंट की। इस दौरान सिलवासा टाइगर ग्रुप के अध्यक्ष हितेश मोरे, उपाध्यक्ष रिशी पवार, अनिकेत भाऊ घुले, संजय भाऊ खंडगले की उपस्थिति रही। तानाजी भाऊ जाधव ने संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने आगामी दिनों में दमण दौरा करने की भी बात कही। समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों को लेकर टाइगर ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज सिलवासा दौरा हुआ था।

Related posts

मांदोनी पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Asli Azadi

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन से गूंजा शिवधारा परिसर

Asli Azadi

पीएम मोदी ने मिशन प्रमुखों को दिया 3टी का मंत्र, 2047 के लिए कूटनीति में सुधार पर दिया जोर

Asli Azadi

Leave a Comment