asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में कौंचा ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 9 दिसंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दादरा नगर हवेली जिले के कौंचा ग्राम पंचायत के सभी गाँव (कौंचा, मेधा, आंबाबारी वाघचौड़ा, खेरारबारी, कोठर, घोड़बारी, बिलधरी, गुंसा एवं जमालपाड़ा) में 09/12/2024 को सुबह 11:30 बजे सरकार आपके द्वार लोक दरबार आयोजित किया गया। इस लोक दरबार में प्रशासन के कई अधिकारी एवं जिला पंचायत के चुने हुए सदस्य उपस्थित रहे। इस सभा में ग्रामीणजनों की स्थानीय समस्याओं को सुना एवं उसके लिए समय सीमा में समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये। जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एवं इसके निवारण हेतु कौंचा ग्राम पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड, विभिन्न आवश्यक दाखिलें, पेंशन, बिजली कनेक्शन इत्यादि के लिए 10/12/2024 एवं 11/12/2024 को विशेष कैंप लगाने के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए और ग्राम पंचायत के सभी विभिन्न समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास किया जाएगा। कौंचा ग्राम पंचायत की आम जनता ने प्रशासक प्रफुल पटेल का आभार व्यक्त किया और लोगों ने इस प्रयास की काफी सराहना की।

Related posts

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से सांसद उमेश पटेल ने की मुलाकात

Asli Azadi

पीएम मोदी के संघ प्रदेश थ्रीडी दौरे की तैयारियां जोरों पर: प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में महा-मंथन

Asli Azadi

12 ज्योतिर्लिंगों के संकल्प के साथ पदयात्रा पर निकले विपिन सिंह पहुंचे सिलवासा:त्र्यंबकेश्वर के लिए हुए रवाना

Asli Azadi

Leave a Comment