असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 22 जुलाई। देशभर में चल रहे विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों के विरोध में दादरा नगर हवेली कांग्रेस ने सिलवासा में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु टोकिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, मोदी सरकार होश में आओ और न्याय दो, न्याय दो जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के मौजूदा हालात और जनता से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार जवाब दे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करे। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सरकार से जनहित के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

