असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 30 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ दमण द्वारा 30 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे कुंता स्कूल में विद्यार्थियों के लिए नोटबुक वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा परियोजना के अंतर्गत लगभग 235 विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित की गईं, जिससे उन्हें नए शैक्षणिक सत्र में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने में सहायता मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाना तथा आर्थिक रूप से आवश्यकता वाले बच्चों को शैक्षणिक सहयोग प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और रोटरी क्लब के इस प्रयास के प्रति विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने आभार व्यक्त किया। रोटरी क्लब ऑफ दमण के अध्यक्ष रोटेरियन जयेश जोशी ने कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा प्रत्येक बच्चे तक आवश्यक शैक्षणिक संसाधन पहुँचाना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। क्लब भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास से जुड़े ऐसे जनहितकारी सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा। इस परियोजना का नेतृत्व साक्षरता अध्यक्ष रोटेरियन निमिषा पाठक ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान जयपुर रोटरी क्लब से रोटरियन अनुराधा शर्मा खास तौर पर उपस्थित रही उन्होंने स्कूल के बच्चों को चॉकलेट बांटी। कार्यक्रम के दौरान क्लब एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अपूर्व पाठक, फर्स्ट लेडी बिंदिया जोषी, स्पाउस अमीषा इंटवाला और प्लास्ट इंडिया यूनिवर्सिटी से आए विध्यार्थी भी उपस्थित रहे और उन सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रोटरी क्लब ऑफ दमण समाज के विभिन्न वर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

