असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा, 10 जून। दादरा नगर हवेली के सिंदोनी ग्राम पंचायत में स्थत सिंदोनी थोराटपाडा गांव में आज दोपहर एक गरीब परवार के मकान में आग लग गयी। थोराटपाडा निवासी प्रकाश थोराट के घर में आज दोपहर को शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गयी। इस आगजनी की घटना से प्रकाश थोराट का पूरा घर जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली की घर का सामान बचाने का मौका नहीं मिला। इस आगजनी की घटना में कोई जानहानि नहीं हुई है। लेकिन गरीब परवार का मकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।

