asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

गोवा स्थित पुर्तगाल महावाणिज्य दूतावास नवंबर में मुंबई, दमण और दीव में आयोजित करेगा दूतावास सेवा के लिए कैंप

THE CONSULATE GENERAL OF PORTUGAL IN GOA AT YOUR DOORSTEP
– 10 नवंबर को मुंबई, 12 से 14 नवंबर तक दमण और 17 से 19 नवंबर 2025 तक दीव में लगेगा पुर्तगाल का वाणिज्य दूतावास शिविर : संबंधित क्षेत्र के नागरिक अपने क्षेत्र में लगने वाले कैंप में पहुंचकर वाणिज्य दूतावास सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 26 अक्टूबर। गोवा स्थित पुर्तगाल महावाणिज्य दूतावास (The Consulate General of Portugal in Goa) मुंबई, दमण और दीव में निवास करने वाले नागरिकों को दूतावास सेवाएं देने के लिए नवंबर महीने में कैंप का आयोजन करने जा रहा है। द कांसुलेट जनरल ऑफ पुर्तगाल गोवा द्वारा असली आजादी दैनिक को अधिकृत ई-मेल के माध्यम से भेजी गई जानकारी में बताया गया है कि आगामी नवंबर 2025 में गोवा स्थित पुर्तगाल महावाणिज्य दूतावास मुंबई, दमण और दीव के नागरिकों के लिए दूतावास कैंप का आयोजन करने जा रहा है। गोवा स्थित पुर्तगाल महावाणिज्य दूतावास द्वारा 10 नवंबर को मुंबई में, 12 से 14 नवंबर तक दमण में और 17 से 19 नवंबर 2025 तक दीव में पुर्तगाल का वाणिज्य दूतावास कैंप आयोजित किया जायेगा। इन कैंपों में मुंबई, दमण और दीव के नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संबंधित सेवाएं प्रदान की जायेगी। गौरतलब है कि गोवा स्थित पुर्तगाल महावाणिज्य दूतावास (The Consulate General of Portugal in Goa) समय-समय पर दूतावास कैंप का आयोजन कर नागरिकों को दूतावास संबंधित सेवाएं उनके ही जिले में प्रदान करता आया है। फिर एक बार नवंबर माह में मुंबई, दमण और दीव में दूतावास कैंप का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को सेवाएं देने का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

प्रशासन ने दमण में रहनेवाले सभी मुस्लिमों को दमण के किसी भी कब्रिस्तान में अपने परिवारजन को दफनाने का दिया अधिकार

Asli Azadi

वचनबद्धता की राजनीति करने वाले संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा सचिव जिज्ञेश डाह्याभाई पटेल का जन्मदिन आज

Asli Azadi

दमण के दौरे पर पहुंचे मैक्सिकन प्रतिनिधि मंडल ने समृद्ध इतिहास और जीवंत विरासत की झलक को देखा

Asli Azadi

Leave a Comment