असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 29 जुलाई। सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटी दमण में आज गुरु पूर्णिमा मनायी गई। इस अवसर पर वक्तृत्व स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और गुरु की महिमा बतायी। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में नीता पटेल एवं हेमलता पटेल ने अपनी भूमिका निभायी। इसके साथ ही सहायक अध्यापिका प्रमिला सोलंकी ने भी छात्रों को डायरिया को कैसे दूर रखें और इससे अपना बचाव कैसे करें इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही बच्चों को शपथ भी दिलायी गयी। इसके अलावा डायरिया मुक्त भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का बहतरीन प्रदर्शन किया।

