asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

परियारी ग्राम पंचायत में रोजगारलक्षी प्रशिक्षण कोर्स की जानकारी देने के लिए हुआ कार्यक्रम

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 29 जुलाई। परियारी ग्राम पंचायत द्वारा जन शिक्षण संस्थान दानह के सहयोग से पंचायत की बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगारलक्षी प्रशिक्षण कोर्स की जानकारी देने के लिए पंचायत विस्तार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से 15 से 45 वर्ष तक के युवतियों एवं युवाओं को कौशल विकास के प्रशिक्षण मिलेंगे। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित ड्रेस मेकर, टू-थ्री व्हिलर मैकेनिक, ब्यूटी केयर असिस्टेंट, टेलरिंग, हैंड एंब्रोडरी, ड्राइविंग असिस्टेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, बेसिक ऑफ पापड, पिकल एवं मसाला पावडर, क्रिएटिव मालाकार, साइबर सिक्योरिटी असिस्टेंट, ट्रेडिशनल पेंटिंग मेकर सहित अनेक कोर्सों का प्रशिक्षण मिलेगा। एसटी/ एससी के लिए सभी प्रशिक्षण कोर्स नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान प्रशिक्षण के बाद मुद्रा लोन के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इसके लिए जरूरी दस्तावेज के बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान एवं ट्राइबल स्किलींग सेंटर दानह के डायरेक्टर भरत कुमार गुंजाल, ट्राइबल स्किलींग सेंटर की प्रोग्राम ऑफिसर सुजाता लोंधे, जन शिक्षण संस्थान के प्रोग्राम ऑफिसर रविंद्र महाले, बंसवारा सिंटेक्स लि. से सुशीलभाई और परियारी सरपंच भाविक हलपति ने उपस्थित रहकर जानकारी दी।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में दमण में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

Asli Azadi

दमण न्यायालय परिसर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

Asli Azadi

दमण में रामनवमी पर भगवान श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा : जय श्रीराम से गूंज उठा शहर

Asli Azadi

Leave a Comment