asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

मुंबई-गोदावरी प्रवाह यात्रा वल्ल्र३८ टं१ूँ आज दमण पहुंची: नमो पथ-नया भारत कार्यक्रम में शामिल हुए संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 30 नवंबर। सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 28 नवम्बर को मुंबई से शरू हुई मुंबई गोदावरी प्रवाह यात्रा वल्ल्र३८ टं१ूँ का आज दोपहर 11.30 बजे दमण की बामनपूंजा चेकपोस्ट से दमण जिला में आगमन हुआ। प्रवेश द्वार पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और दमण जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। युवा मोर्चा के युवाओ द्वारा इस गोदावरी प्रवाह यात्रा को एक बाइक रैली के माध्यम से देवका स्थित नमो पथ पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया के नेतृत्व में नमो पथ नया भारत के पास आयोजित भव्य रंगारंग कार्यक्रम में संघ प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल की अतिथि विशेष उपस्थिति रही। अन्य प्रमुख उपस्थित अतिथियों में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत पटेल, इस यात्रा के कन्वीनर एवं भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी वरुण जवेरी, प्रदेश महामंत्री जिग्नेश पटेल, सुनील पाटिल, पुलिस सुपरिंटेंडेंट केतन बंसल, आईएएस अधिकारी असगर अली, भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष अवधेश सिंह चौहान, दमण नगरपालिका के सभी पार्षद एवं अन्य चुने गए जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में आदरणीय प्रशासक प्रफुल पटेल का महाराष्ट्रीयन सांस्कृतिक नृत्य से स्वागत किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासक प्रफुल पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर निकाली गई इस यात्रा का में स्वागत करता हूँ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त हुआ है और विकसित राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिस प्रकार से सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को आजादी के पश्चात एक महान राष्ट्र बनाने के लिए सभी को एकजुट किया था उसी प्रकार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का रूप धारण करके देश को महान राष्ट्र बनाने का कार्य किया गया है। आप सभी युवाओ को आपकी इस पावन यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। कार्यक्रम के उद्बोधन में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत पटेल द्वारा सभी का शाब्दिक स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम का महत्व और विशेषताएं बताई गई। मुंबई गोदावरी प्रवाह यात्रा के कन्वीनर वरुण जवेरी ने कहा कि हम सब इस प्रदेश में आकर यहां हुए विकास के कार्यों से अभिभूत हुए हैं। इस यात्रा में उपस्थित भारत के विविध नो राज्यो के युवाओं को अनुरोध करता हूँ कि दमण-दीव और दादरा नगर हवेली में हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के साक्षात दर्शन हुए है। हम गुड गवर्नेंस की बात करते हैं परंतु में आप को कहना चाहूंगा कि यह ग्रेट गवर्नेंस है यह सब तभी संभव हो सकता है जब एक सशक्त राजकीय इच्छा शक्ति हो, एक ईमानदारी पूर्वक किया गया प्रयास हो और सशक्त नेतृत्व हो। कार्यक्रम के अंत में आदरणीय प्रशासक प्रफुल पटेल के द्वारा सिग्नेचर अभियान का शुभारंभ किया गया और तिरंगे के कलर के बलून को हवा में उड़ाते हुए यात्रा को आगे प्रस्थान कराया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 में विकसित भारत के सपने को संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव पहले ही पूरा कर देगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Asli Azadi

सरपंच फाल्गुनी पटेल ने इशिका मांगेला को क्रिकेट किट भेंटकर किया प्रोत्साहितः महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायी पहल

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने वणाकबारा के गोमतीमाता में नवनिर्मित 2 नंदघरों और सरदार वल्लभभाई पटेल पंचायत भवन का किया उद्धाटन

Asli Azadi

Leave a Comment