asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रवासन, एयरपोर्ट विस्तार और सोलर प्लांट सहित के प्रोजेक्टों से लक्षद्वीप हासिल करने जा रहा है विकास का लक्ष्य

– पीएम मोदी के सीधे मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप को सुविधा सज्ज बनने के करीब पहुंचाया
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, लक्षद्वीप 22 नवंबर। पीएम मोदी के सीधे मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल द्वारा देश की आजादी के बाद पहली बार समुद्र के बीचोबीच बसे संघ प्रदेश लक्षद्वीप के तमाम द्वीपों पर समतोल विकास करने का अभियान पिछले लगभग 4 सालों से चल रहा है। लक्षद्वीप में चल रहे विभिन्न विकास प्रोजेक्टों की समीक्षा करने के लिए समय-समय पर प्रशासक प्रफुल पटेल लक्षद्वीप का दौरा करते रहते है और एक हप्ते का समय भी टापूओं पर बिताते है। इसी क्रम में विकास प्रोजेक्टों का जायजा लेने के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल लक्षद्वीप के दौरे पर पहुंचे है। कई दिनों से लक्षद्वीप के विभिन्न द्वीपों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा ले रहे है। प्रशासक प्रफुल पटेल ने अगत्ती में कार्यरत विकासलक्षी स्थलों की मुलाकात ली। जिसमें एयरपोर्ट विस्तार की जमीन, सोलर पॉवर प्लांट, विद्यालय, अस्पताल विस्तार क्षेत्र एवं सिटी सेंटर डेवलपमेंट स्थल का दौरा किया। यहां उपस्थित विद्यार्थियों और प्रवासियों के साथ बातचीत किया। साथ ही अधिकारियों को जरुरी दिशानिर्देश भी दिया। इसी दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप के कालपेनी टापू का दौरा किया और वहां चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा की। प्रशासक प्रफुल पटेल ने नये प्राथमिक आरोग्य केन्द्र कॉम्प्लेक्स, इस्टर्न साइड एम्बार्केशन जेटी, कूमेल में पर्यटन प्रोजेक्ट साइट, सरकारी सरदार पटेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी सीनियर बेसिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ बातचीत की। इसके साथ ही प्रशासक प्रफुल पटेल ने राष्ट्रीय इंस्टिट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी एवं नये तैयार हुए आंगणवाडी को लेकर अधिकारियों को उचित दिशानिर्देश भी दिया।

Related posts

केतन पटेल एवं अमी पटेल ने घेलवाड में स्थापित गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद,विसर्जन में हुए शामिल

Asli Azadi

सिंदोनी थोराटपाडा गांव में शॉर्ट सर्किट से गरीब परवार का मकान जला

Asli Azadi

बुचरवाडा के उपसरपंच ने शत प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

Asli Azadi

Leave a Comment