asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 23 जून। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद् श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा ने बलिदान दिवस मनाया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रसेवा के आदर्शों का स्मरण किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का संकल्प लेकर राष्ट्रीय एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक निर्णय, डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करें। 22 जून को संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल की धर्मपत्नी भावनाबेन पटेल का स्वर्गवास हुआ है उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज के कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला भाजपा के पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव में अनेक विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप में राजभवन का किया निरीक्षण

Asli Azadi

दामिनी वुमेंस फाउंडेशन का चतुर्थ सामूहिक विवाह संपन्न

Asli Azadi

Leave a Comment