asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव जिला भाजपा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 23 जून। दीव जिला भाजपा द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर दीव भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकरियों एवं चुने हुए जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दीव शहर प्रमुख भाग्य जोशी ने उपस्थित सभी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, उनके उच्च आदर्शों एवं प्रखर राष्ट्रवाद के विषय में जानकारी दी। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा दिये गये बलिदान को याद करके उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दमण आगमन पर स्वागत के लिए संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा, जनप्रतिनिधि और जनता में भारी उत्साह

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव में अनेक विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Asli Azadi

दमण के मरवड में नमो अस्पताल का 12 अगस्त को होगा शुभारंभ

Asli Azadi

Leave a Comment