asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल की धर्मपत्नी भावनाबेन पटेल के निधन से संघ प्रदेश थ्रीडी और हिम्मतनगर में शोक की लहर

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, हिम्मतनगर, 22 जून। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल की धर्मपत्नी भावनाबेन पटेल का सोमवार 22 जून को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। भावनाबेन प्रफुल पटेल के निधन की खबर मिलते ही संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा उनके गृहनगर हिम्मतनगर में शोक की लहर दौड गई। इसके साथ ही राजकीय एवं सामाजिक गलियारे में शोक व्याप्त हो गया। भावनाबेन पटेल के निधन की खबर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप एवं देश की राजधानी दिल्ली में तेजी से फैल गई। भावनाबेन पटेल के पार्थिव शरीर को उनके निवासस्थान सांबरकांठा जिला के हिम्मतनगर ले जाया गया। भावनाबेन पटेल के निधन की खबर मिलते ही उनके निवासस्थान हिम्मतनगर में बडी संख्या में उनके शुभचिंतकों ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। साथ ही मृतक की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। अपनी पत्नी की अंतिम विधि की तैयारी के समय प्रशासक प्रफुल पटेल स्वजनों के गले मिलकर रो पडे थे। उन्होंने अपनी जीवन संगीनी को अंतिम विदाई देने के लिए कांधा भी दिया। प्रशासक प्रफुल पटेल ने मुखाग्नि देने के साथ ही उन्हें सलामी देकर विदाई दी। भावनाबेन पटेल का हिम्मतनगर में धार्मिक विधि एवं शास्त्रोक्त पद्धति से अंतिम संस्कार किया गया।
भावनाबेन पटेल की आज निकली अंतिम यात्रा में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा, भरत पंड्या सहित अनेक नेताओं, सांसदों, विधायकों, भाजपा के पदाधिकारियों, दमण-दीव के सांसद उमेश पटेल, संघ प्रदेश थ्रीडी एनसीपी अध्यक्ष धवल देसाई, दानह के पूर्व सांसद नटू पटेल, दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल, संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अवधेश सिंह चौहाण, सरपंच फाल्गुनी पटेल, उदय पटेल, विजय पटेल, सविता पटेल, रमेश (सोमा) पटेल, जिला पंचायत सदस्य मुकेश गोसावी, काउंसिलर तमन्ना मिठाणी, पीयूष पटेल, दमण जिला पंचायत उपाध्यक्षा रीना पटेल, दीव नगरपालिका प्रमुख हरेश पांचा, दानह जिला पंचायत प्रमुख निशा भावर, सिलवासा नगरपालिका प्रमुख सोमनाथ पाटील, दीव जिला भाजपा प्रमुख मोहन लकमने, भाजपा नेता विशाल टंडेल एवं राकेश सिंह चौहाण, संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के भाजपा नेताओं के साथ जिला पंचायत सदस्यों, नगरपालिका के काउंसिलरों, सरपंचों एवं हिम्मतनगर के नागरिकों ने बडी संख्या में उपस्थित रहकर स्वर्गीय भावनाबेन पटेल को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। साथ ही प्रशासक प्रफुल पटेल तथा उनके परिवार को सांत्वना दी। भावनाबेन पटेल अपने सद्गुणों एवं परोपकारी स्वभाव के लिए जानी जाती थी। ईश्वर उनकी दिव्य आत्मा को शांति प्रदान करें और प्रफुल पटेल तथा समग्र परिवार को इस असह्य दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।

Related posts

दमण में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

Asli Azadi

भारतीय तटरक्षक वायु स्टेशन दमण ने उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाई अपनी 38वीं इकाई की वर्षगांठ

Asli Azadi

वात्सल्य संस्था के मनोदिव्यांग बच्चों ने कोहिनूर होटल के वॉटर पार्क में नहाने का उठाया भरपूर आनंद

Asli Azadi

Leave a Comment