asliazadi
Otherदमण, दानह, दीव की खबरें

मुंबई में आयोजित हुई भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी बैठकःसंघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ओबीसी मोर्चा ने लिया हिस्सा

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दीव, 10 जून। मुंबई में आज भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी बैठक का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में महाराष्ट्र भाजपा ओबीसी मोर्चा के साथ संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा ओबीसी मोर्चा की टीम ने हिस्सा लिया। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने उपस्थत भाजपा पदाधिकारयों और कार्यकर्ताओं का मागदर्शन किया। इस मौके पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल ने राज्य मंत्री कृष्णा गौर को गुलदस्ता भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पटेल, जिला उपाध्याक्ष दिव्येश पटेल और अश्वन पटेल, सोशल मीडिया मनीष पटेल सहित ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही हंसराज आहिर (पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री), योगेश अन्ना टिलेकर (प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र), योगेश सागर गठित तथा प्रभारी, शरद चिंतनकर (मुंबई प्रदेश अध्यक्ष) सहित महाराष्ट्र के विविध जिला अध्यक्षों, सचिव, महिला संयोजक, यूवा संयोजक और बड़ी संख्या में भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थत थे।

Related posts

दीव के आईआईआईटी कैंपस में एआई के उपयोग से वेस्ट ऑफ वेल्थ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Asli Azadi

दमण न्यायालय परिसर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

Asli Azadi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संघ प्रदेश थ्रीडी के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचीं दमण

Asli Azadi

Leave a Comment