asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल का जन्मदिन आज

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 05 फरवरी। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल का आज जन्मदिन है। संघ प्रदेश के युवाओं के प्रेरणास्त्रोत भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल ने केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में इस बार के स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव में युवाओं की भागीदारी बढाकर पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल ने राजनीति के गुर अपने स्वर्गीय पिता डाह्याभाई पटेल से सीखे थे। 2019 में पीएम मोदी के देशहित में लिए गए निर्णयों और कार्यों से प्रभावित होकर जिग्नेश पटेल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। पिछले 5-6 सालों में पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी उस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक निभाया है। जिसके कारण इस बार के संगठन में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जिग्नेश पटेल को प्रदेश भाजपा महामंत्री की बडी जिम्मेदारी सौंपी है। आज उनके जन्मदिन पर बडी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी जायेगी।

Related posts

दुनिया के सबसे बड़े पर्यटन मेले wtm में केंद्र शासित प्रदेश थ्रीडी और लक्षद्वीप के पर्यटन स्थलों खूबसूरती किया गया पेश

Asli Azadi

यूएसए के बर्मिंघम-अलबामा में अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एंड फायर गेम्स का 27 जून से होगा आयोजन

Asli Azadi

यूरोप की तर्ज पर दमण में तैयार हो रहा है नाईट मार्केट

Asli Azadi

Leave a Comment