asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

यूरोप की तर्ज पर दमण में तैयार हो रहा है नाईट मार्केट

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 17 दिसंबर। पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में दमण को एक और सौगात मिलने जा रही है। दमण शहर में यूरोप की तर्ज पर नाईट मार्केट बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जिस गति से काम चल रहा है उसे देखकर लग रहा है कि 31 दिसंबर 2024 तक नाईट मार्केट का काम लगभग पूरा हो जायेगा। दमण नाईट मार्केट के लिए नानी दमण पुलिस स्टेशन चार रास्ता से लेकर वीआईपी सर्किट हाउस तक के क्षेत्र को चयनित किया गया है। जिसमें सडक के दोनों तरफ दुकानों एवं इमारतों के बाहरी हिस्से लिए निर्धारित डिजाइन एवं रंग तय किये गये है। इस नाईट मार्केट को लेकर दुकानदार काफी उत्साहित है। सभी प्रशासन द्वारा दी गई डिजाइन और रंग के मुताबिक ही अपनी-अपनी दुकानों एवं इमारतों को रिनोवेशन करने लगे है। इस नाईट मार्केट के शुरु होने के साथ यह पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनने वाला है। बडी संख्या में दमण शहर और नमो पथ आनेवाले पर्यटक इस नाईट मार्केट की एक बार मुलाकात जरुर लेगें। जिसके चलते इसका सीधा लाभ यहां के नागरिकों और दुकानदारों को मिलने वाला है। गौरतलब है कि यूरोप के कई देशों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नाईट मार्केट तैयार किये गये है। यूरोप जाने वाले पर्यटक इन नाईट मार्केटों की मुलाकात जरुर लेते है। दमण में यह नाईट मार्केट सिर्फ पर्यटन की दृष्टि से ही नहीं बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी दमण के लिए लाभदायी साबित होने वाला है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दमण दौरे को लेकर भाजपाईयों ने शुरू की स्वागत की भव्य तैयारियां

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल का दमण में आज से शुरु हो रहा है विकास कार्यों की ग्राउंड जीरो पर समीक्षा के लिए दौरा

Asli Azadi

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला पंचायत शिक्षा समिति के चेयरमैन मुकेश गोसावी ने विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता संदेश

Asli Azadi

Leave a Comment