asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने विधिवत संभालापदभार

– संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल ने नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य को दी शुभकामनाएं

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली/दमण 24 अगस्त। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा हाल ही में विभिन्न मोचार्ें के राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। इसी के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी अमरपाल मौर्य को सौंपी गई थी। अमरपाल मौर्य ने 24 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डॉ. के. लक्ष्मण, केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, बी.एल. वर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान, ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष हंसराज अहीर, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता सहित ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहकर अमरपाल मौर्य को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस मौके पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष हरीश पटेल ने अमरपाल मौर्य को गुलदस्ता भेंटकर और खेस पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। हरीश पटेल ने कहा कि आपके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ओबीसी मोर्चा देशभर में और अधिक सशक्त एवं संगठित होगा तथा पिछड़े वर्गों के अधिकार, सम्मान और उत्थान के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव ओबीसी मोर्चा की ओर से आपके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हरीश पटेल ने संघ प्रदेश थ्रीडी में ओबीसी मोर्चा द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों और संगठन मजबूती के कार्यों की जानकारी भी दी।

Related posts

क्लासरूम से इंडस्ट्री तक: निफ्ट के स्नातकों ने जीपी शो 2026 में बिखेरा हुनर

Asli Azadi

दमण के आर्यन चावला ने जीता रुबारू मिस्टर इंडिया 2026 का खिताब: अंतर्राष्ट्रीय मंच पर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Asli Azadi

कच्छ आशापुरा माँ का दर्शन करके दीव लौट रहे परिवार का हुआ एक्सीडेंट, 4 की हुई मौत

Asli Azadi

Leave a Comment