asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी से भाजपा नेता विशाल टंडेल को फिर मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह

  • मछुआरा समाज से आने वाले विशाल टंडेल को भाजपा के राष्ट्रीय मोर्चा में फिर से स्थान मिलने से संघ प्रदेश थ्रीडी के ओबीसी समाज में पार्टी का बढ़ेगा जनाधार
  • भाजपा नेता विशाल टंडेल को ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक बार फिर सदस्य नियुक्त किये जाने पर थ्रीडी भाजपा ने दी शुभकामनाएं

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली/दमण 22 नवंबर। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा में राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इस टीम में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव से मछुआरा समाज से आने वाले भाजपा नेता विशाल टंडेल को फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। विशाल टंडेल को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर पुन: नियुक्ति होने पर दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है। प्रदेश भाजपा को विश्वास है कि विशाल टंडेल पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा ओबीसी समाज के हितों एवं कल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

Related posts

भारत की एक विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा में प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन की भूमिका महत्वपूर्ण है: प्रशासक प्रफुल पटेल

Asli Azadi

कडैया ग्राम पंचायत में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Asli Azadi

केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में उल्टी गंगा: प्राइवेट स्कूलों को छोडकर बच्चे सरकारी स्कूलों में ले रहे हैं दाखिला

Asli Azadi

Leave a Comment