asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव के अद्भुत पर्यटन विकास को देखकर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का ऐलान: दीव नई उंचाईयों को छुएगा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 31 मार्च। भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल के साथ अपने एक दिवसीय दौरे पर आज दीव पहुंचे। इस मौके पर दीव एयरपोर्ट पर उपस्थित संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के शीर्ष अधिकारियों ने संघ प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल की अगुवाई में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का भव्य स्वागत किया। आज सुबह लगभग 11:30 बजे संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जलंधर स्थित नवनिर्मित एनेक्­सी सर्किट हाउस पहुंचे, जहां बालिकाओं द्वारा सुंदर सांस्­कृतिक लोक नृत्­य के जरिए उनका स्­वागत किया गया। बालिकाओं द्वारा सुंदर सांस्­कृतिक लोक नृत्­य की प्रस्­तुति से मंत्री जी भावविभोर दिखे। तत्­पश्­चात केन्द्रीय मंत्री ने यहां रिबन काटकर एवं ताज होटल ग्रुप को चाभी सौंपकर नवनिर्मित एनेक्सी सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। तदुपरांत केन्द्रीय मंत्री ने एनेक्सी सर्किट हाउस का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। सर्किट हाउस स्थित कांफ्रेंस हॉल में प्रशासक प्रफुल पटेल के साथ केन्द्रीय मंत्री को दीव में भावी पर्यटन विकास गतिविधियों से संबंधित दीव के प्रोमीनाड विकास एवं सेंट थॉमस चर्च के सैद्धांतिक दृश्­यों से संबंधित वीडियो दिखाया गया। इसके उपरांत पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल के साथ जलंधर सर्किट हाउस का दौरा किया और फिर फोर्ट सर्किट हाउस का दौरा किया। फोर्ट सर्किट हाउस की सुंदरता एवं भव्­यता से मंत्री जी अत्­यंत प्रभावित हुए और उन्­होंने इसके लिए संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल की सराहना की। दोपहर में पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रशासक प्रफुल पटेल के साथ दीव फोर्ट का दौरा किया और इसके ऐतिहासिक महत्­व एवं संघ प्रदेश प्रशासन द्वारा इसके कारगर प्रबंधन की सराहना की। उन्­होंने यह विश्­वास व्­यक्­त किया कि दीव का यह फोर्ट और संपूर्ण दीव पर्यटन की असीम संभावनाओं को समेटे हुए है और संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्­व में पर्यटन के क्षेत्र में दीव नई उंचाईयों को छुएगा। इसके उपरांत पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत प्रशासक प्रफुल पटेल के साथ आईएनएस खुकरी मेमोरियल गए, जहां उन्­होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने खुकरी मेमोरियल के महत्­व को मंत्री जी के साथ साझा किया। तत्­पश्­चात पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एजुकेशन हब गए, जहां दीव कॉलेज एवं आईआईआईटी के विद्यार्थियों ने उन्­हें एजुकेशन हब का दौरा कराया और साथ ही शिक्षा से संबंधित अभिनव प्रयोगों की प्रदर्शनी भी दर्शाई। इसके बाद भारत सरकार के पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दिल्­ली के लिए प्रस्­थान किया।

Related posts

दमण डिप्टी कलेक्टर ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जारी किया वीडियो संदेश, कहा: पर्याप्त मात्रा में है एलपीजी गैस का भंडार

Asli Azadi

आदिवासी बहुल क्षेत्र दादरा नगर हवेली के गलोंडा और खडोली पंचायत में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

Asli Azadi

दीव जिला भाजपा कार्यालय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने किया ध्वजारोहण

Asli Azadi

Leave a Comment