asliazadi
आसपासगुजरातदमण, दानह, दीव की खबरें

प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष मिहिर केतन ने पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन में गुजरात की तर्ज पर सरलता की उठाई मांग

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 10 अगस्त। पासपोर्ट पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया को अधिक सरल एवं नागरिक हितैषी बनाने के उद्देश्य से संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मिहिर केतन ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक को एक ज्ञापन सौंपकर गुजरात पुलिस की तर्ज पर आवश्यक सुधार लागू करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि गुजरात में नियमित पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान आवेदकों को अनावश्यक रूप से पुलिस स्टेशन बुलाने तथा व्यक्तिगत उपस्थिति एवं हस्ताक्षर की आवश्यकता को समाप्त करते हुए प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इसी प्रकार दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में भी नियमित मामलों में आवेदकों को पुलिस स्टेशन बुलाने की अनिवार्यता समाप्त करने तथा केवल आवश्यक अथवा संदिग्ध मामलों में ही फील्ड/निवास सत्यापन की व्यवस्था रखने का अनुरोध किया गया है। इस पहल से वरिष्ठ नागरिकों, नौकरीपेशा लोगों एवं आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी तथा जीवन को आसान बनाना और नागरिकों पर केंद्रित पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

अहमदाबाद में आईएमए 100 नेटकॉन 2025 का हुआ आयोजन

Asli Azadi

केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में विश्वास, विजन और विकास का कराती है दर्शन

Asli Azadi

दानह जिला पंचायत सभागार में हुई सामान्य सभा: विकास जरूरतों एवं समस्याओं पर हुआ मंथन

Asli Azadi

Leave a Comment