asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भीमपोर पंचायत के किसान शिविर में प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं पर दिया गया मार्गदर्शन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 01 सितंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन के दमण कृषि विभाग द्वारा भीमपोर ग्राम पंचायत के सहयोग से आज भीमपोर पंचायत में कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं को लेकर किसान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण से संबंधित विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं, केंद्र सरकार एवं संघ प्रदेश प्रशासन की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही प्राकृतिक खेती के महत्व, लाभ एवं इसे अपनाने की पद्धति के संबंध में भी किसानों को आवश्यक जानकारी दी गई। कृषि विभाग की ओर से एक्सटेंशन अधिकारी अर्जुन सी. पटेल तथा सहायक कृषि अधिकारी ग्रेड-टू प्रवीण बगडा ने किसानों को विभिन्न कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं तथा प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान किसानों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम में भीमपोर ग्राम पंचायत के सरपंच उदय पटेल, ग्राम पंचायत के सदस्य, एफपीओ, एसएचजी, किसान भाई-बहन, पशुपालक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरपंच उदय पटेल ने कृषि विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने तथा उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने में ऐसे किसान शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर खेती को अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बनाया जा सकता है। किसान हित एवं कृषि विकास को केंद्र में रखकर आयोजित यह शिविर भीमपोर पंचायत क्षेत्र के किसानों के लिए उपयोगी, जानकारीपूर्ण एवं मार्गदर्शक साबित हुआ।

Related posts

दमण नगरपालिका कार्यालय पर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: डीएमसी सीओ ने फहराया तिरंगा

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने दीव में की समीक्षा बैठक

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:16 अधिकारियों और शिक्षकों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

Asli Azadi

Leave a Comment