asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण जिले में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी के बाद 31 जुलाई को दमण के सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 30 जुलाई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) अहमदाबाद द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 30 जुलाई 2026 को जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर जिले में भारी बारिश की आशंका के चलते 31 जुलाई 2026 को दमण जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दमण जिले में अत्यधिक से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। आसपास के क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के कारण जलभराव, बाढ जैसी स्थिति, नदियों और जलधाराओं के जलस्तर में वृद्धि तथा यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए यह एहतियाती निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थान, आईटीआई तथा आंगनवाड़ी केंद्र 31 जुलाई को केवल विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से जलभराव एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने, उफनती नदियों और समुद्र तट से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति, जानकारी, शिकायत अथवा जलभराव एवं बाढ़ संबंधी सहायता के लिए नागरिक इमरजेंसी कंट्रोल रूम के नंबर 1077, 0260-2231377, 0260-2253000 तथा व्हाट्सऐप नंबर 8347294342 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासक प्रफुल पटेल के कुशल मार्गदर्शन में आंबोली में सरकार आपके द्वारा कैम्प का हुआ आयोजन

Asli Azadi

दमण पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:7.74 लाख रूपये का मुद्दामाल किया बरामद

Asli Azadi

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पद्मश्री प्रेमजीत बारिया ने भेंट की पेंटिंग

Asli Azadi

Leave a Comment