asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल के जन्मदिन और शासन के 10साल पूरे होने पर पूर्व सांसद लालू पटेल किये कई सेवाकीय कार्य

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 29 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासक प्रफुल पटेल के जन्मदिन और शासनकाल के 10 वर्ष पूरा होने पर दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल ने कई सेवाकीय कार्य किये। इस अवसर पर पूर्व सांसद लालू पटेल ने अपनी धर्मपत्नी तरुणा पटेल के साथ कंठेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रशासक प्रफुल पटेल के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। इसके साथ ही पूर्व सांसद लालू पटेल एवं तरुणा पटेल ने कचीगाम विस्तार में जरूरतमंदों को राशन किट बांटी। दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल ने गौ शाला में जाकर गौ माता को चारा खिलाकर गौ सेवा की। इसके साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण सहित कई सेवाकीय कार्य किये। उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद द्वारा प्रशासक प्रफुल पटेल के जन्मदिन पर पिछले कई वर्षों से विभिन्न सेवा के कार्य किये
जाते हैं।

Related posts

पीएम मोदी ने 149वीं रथयात्रा से पहले भेजा अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में विशेष प्रसाद

Asli Azadi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक आज

Asli Azadi

पीएम मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के तहत युवाओं से की बातचीत

Asli Azadi

Leave a Comment