asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

महेश आगरिया को संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष पूर्ण करने पर भाजपाईयों ने दी बधाईयां

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 06 जुलाई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में महेश आगरिया ने आज एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया को भाजपाईयों द्वारा बधाईयां दी गई। दमण स्थित भाजपा कार्यालय पर आज भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतनिधियों ने महेश आगरिया को गुलदस्ता भेंटकर एक वर्ष के सफलतम् कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही केक काटकर महेश आगरिया का मुंह मीठा कराया और ऐसे ही समर्पण भावना के साथ आगे भी प्रदेश अध्यक्ष की बखूबी जिम्मेदारी निभाने की कामना की। इस मौके पर पूर्व सांसद लालू पटेल, दमण जिला पंचायत अध्यक्ष धरम पटेल, डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल, प्रदेश भाजपा सचिव उर्वशी पटेल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी. एम. माछी, सरपंचों में फाल्गुनी पटेल, वर्षिका पटेल एवं भाविक हलपति, काउंसिलरों में तमन्ना मिठाणी, रश्मी हलपति, अस्पी दमणिया, कल्पेश सीताराम, जिला पंचायत सदस्य ईश्वर पटेल, पूर्व काउंसिलर चंद्रगिरी टंडेल, भाजपा कार्यालय के स्टाफ सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल पहुंचे लक्षद्वीप: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

मिशन लक्षद्वीप: प्रशासक प्रफुल पटेल लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती पहुंचे

Asli Azadi

संघ प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमण एवं दीव की राजधानी को लेकर पूछा गया सवाल

Asli Azadi

Leave a Comment