asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण के नमो एयरपोर्ट से 16 जुलाई से शुरू होगी पैसेंजर फ्लाइट: दमण-दिल्ली-दमण एलाइंस एयर भरेगा पहली उडान

– प्रशासक प्रफुल पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दमण से पहली उडान शुरू होने की दी जानकारी – 16 जुलाई को नमो एयरपोर्ट का शुभारंभ दमण के पर्यटन, संपर्क-सुविधाओं और समग्र आर्थिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं युगांतकारी कदम सिद्ध होगा: प्रशासक प्रफुल पटेल – भारत के यशस्वी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं विकासवादी संकल्प का यह ऐतिहासिक उपक्रम केंद्रशासित प्रदेश की प्रगति को अभूतपूर्व गति प्रदान करते हुए समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नवीन युग का सूत्रपात करेगा: प्रशासक प्रफुल पटेल – दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से सीधी हवाई सेवाओं के प्रारंभ होने से देशभर के यात्रियों को दमण की अनुपम प्राकृतिक और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर तक सहज एवं सुलभ पहुँच प्राप्त होगी: प्रशासक प्रफुल पटेल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 05 जुलाई। दमण की जनता का दशकों पुराना सपना 16 जुलाई 2026 के दिन पूरा होने जा रहा है। संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट पर जानकारी दी है कि दमण के नमो एयरपोर्ट से 16 जुलाई को पहली उडान का शुभारंभ होगा। प्रशासक प्रफुल पटेल ने लिखा है कि 16 जुलाई को नमो एयरपोर्ट का शुभारंभ दमण के पर्यटन, संपर्क-सुविधाओं और समग्र आर्थिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं युगांतकारी कदम सिद्ध होगा। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से सीधी हवाई सेवाओं के प्रारंभ होने से देशभर के यात्रियों को दमण की अनुपम प्राकृतिक और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर तक सहज एवं सुलभ पहुँच प्राप्त होगी। भारत के यशस्वी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं विकासवादी संकल्प का यह ऐतिहासिक उपक्रम केंद्रशासित प्रदेश की प्रगति को अभूतपूर्व गति प्रदान करते हुए समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नवीन युग का सूत्रपात करेगा। 16 जुलाई से दमण-दिल्ली-दमण के लिए एलाइंस एयर की पैसेंजर फ्लाइट सेवा शुरूहोगी। यह सुविधा प्रत्येक सोमवार और बुधवार को उपलब्ध होगी। इसकी बुकिंग शुरू भी हो गई है। वहीं दमण-मुंबई-अहमदाबाद पैसेंजर फ्लाइट की सुविधा भी यात्रियों को जल्द से जल्द मिलेगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीधे मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल ने संघ प्रदेश थ्रीडी को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई है। पिछले 10 सालों में इस प्रदेश को मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, निफ्ट, लॉ युनिवर्सिटी, आईआईआईटी कैंपस, मॉडर्न नंदघर, आधुनिक स्कूल, स्मार्ट क्लासरूम, तीनों जिलों में पर्यटन स्थलों का विकास एवं नवीनीकरण, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, नमो अस्पताल, खेल सुविधाएं और कनेक्टिविटी सहित के अनेक महत्वकांक्षी प्रोजेक्टों को प्रशासक प्रफुल पटेल ने धरातल पर उतारकर दिखाया है। दीव को मजबूत कनेक्टिविटी देने के बाद 16 जुलाई से दमण में नमो एयरपोर्ट शुरू होने के साथ यह जिला भी पर्यटन के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेगा।

Related posts

दमण पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल से 70 खोए मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को सौंपे: डिजिटल पुलिसिंग में बड़ी उपलब्धि

Asli Azadi

ब्रह्म तेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स – 2026 का शानदार इवेंट हुआ संपन्न

Asli Azadi

प्रधानमंत्री मोदी के 8वें दौरे से दमण को मिलेगी विकास की नई रफ्तार: पर्यटन, कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सेवाओं में होगा बड़ा विस्तार

Asli Azadi

Leave a Comment