asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर दानह में प्रदेश भाजपा ने दी पुष्पांजलि

– संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य तथा पूर्व मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 06 जुलाई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद् एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती के अवसर पर आज संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा द्वारा सिलवासा स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय अटल भवन में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य तथा पूर्व मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम के संयोजक धर्मेश सिंह चौहाण, प्रदेश महामंत्री सुनील पाटिल, दानह जिला पंचायत की अध्यक्षा निशा भावर, सिलवासा नगरपालिका अध्यक्ष सोमनाथ पाटिल, सिलवासा शहर जिला भाजपा अध्यक्ष शांतु पुजारी, दमण जिला पंचायत अध्यक्ष धरम पटेल, उपाध्यक्ष रीना पटेल, डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल सहित प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे का उनका संकल्प आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर ही भारत को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन त्याग, राष्ट्रसेवा और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उनके आदर्श हमें राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related posts

दमण में प्रशासन ने विशेष शिविर लगाकर नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Asli Azadi

दमण जिले में 2 नई ग्राम पंचायतें और दादरा नगर हवेली जिले में 6 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सचिवालय के चल रहे विकास कार्य का किया निरीक्षण

Asli Azadi

Leave a Comment