asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

पीएम मोदी के संघ प्रदेश थ्रीडी दौरे की तैयारियां जोरों पर: प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में महा-मंथन

संघ प्रदेश के जन-जन की आवाज: पधारो म्हारे प्रदेश पीएम मोदी जी ……

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 22 मई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण- दीव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस ऐतिहासिक दौरे की पूर्व तैयारियों और रूपरेखा की समीक्षा के लिए प्रशासन द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए प्रशासक प्रफुल पटेल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन संघ प्रदेश के विकास को एक नई गति देने वाला होगा। उन्होंने सभी से कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का यह 8वां दौरा है और यह दौरा प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री जी के स्वागत, सुरक्षा, जनसभा की व्यवस्थाओं और विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण से जुड़े तमाम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करना था। प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक को सर्वसमावेशी बनाने के लिए समाज के हर तबके को साथ जोड़ा गया। बैठक के दौरान आगामी दौरे को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न हितधारकों से महत्वपूर्ण सुझाव मांगे गए। इस अवसर पर राजनीतिक दल के नेताओं, औद्योगिक जगत के व्यापारी, गैर-सरकारी संगठन, विभिन्न समाज के अग्रणियों ने प्रधानमंत्री जी के स्वागत और स्थानीय संस्कृति के प्रदर्शन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Related posts

दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल ने ज्योति कलश रथयात्रा की उतारी आरती

Asli Azadi

कोली पटेल समाज हॉल में दमण जिला भाजपा के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

Asli Azadi

पाकिस्तान की जेल में बंद दीव और गुजरात के मछुआरों को शीघ्र रिहा कराने की उठाई मांग

Asli Azadi

2 comments

Leave a Comment