asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

मरम्मत रखरखाव और सफाई के चलते नमो पथ और रामसेतु 9 नवंबर से 11 नवंबर तक आवाजाही के लिए रहेगा बंद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 8 नवंबर। रखरखाव मरम्मत और सफाई के चलते नमो पथ नानी दमण और रामसेतु मोटी दमण 9 नवंबर से 11 नवंबर तक आवाजाही के लिए प्रतिबंधित किया गया है। इस बाबत सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।जिसमें बताया गया है कि सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि 09 नवंबर 2024 (शनिवार) से 11 नवंबर 2024 (सोमवार) तक मरम्मत रखरखाव और सफाई के चलते नमो पथ, नानी दमण (समुद्रनारायण मंदिर से होटल प्रिन्सेस पार्क तक) तथा राम सेतु (जंपोर से नए लाइट हाउस तक) पर आवाजाही प्रतिबंधित की जाती है। इसके चलते, इस दिन आम जनता का इस सड़क पर आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कृपया अन्य मार्ग का उपयोग करें। सभी से अनुरोध है कि इस आदेश का पालन करते करें। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से जारी किया जा रहा है।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी की जिला पंचायतों और म्युनिसिपल काउंसिलों में भाजपा के प्रमुख-उपप्रमुखों की हुई सर्वसम्मति से नियुक्तियां

Asli Azadi

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड से प्रशासक प्रफुल पटेल ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

सिलवासा में दो अलग-अलग संगठनों ने निकाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, श्रद्धा और भक्ति में डूबा शहर

Asli Azadi

Leave a Comment