asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रधानमंत्री मोदी के 8वें दौरे से दमण को मिलेगी विकास की नई रफ्तार: पर्यटन, कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सेवाओं में होगा बड़ा विस्तार

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 23 मई। अगले महीने जून के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के दौरे पर आने वाले हैं। यह उनका इस केंद्रशासित प्रदेश का 8वां दौरा माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे को दमण के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान पर्यटन, कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई बड़े प्रकल्पों की सौगात प्रदेशवासियों को मिलने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री दमण में नए एयरपोर्ट टर्मिनल और अत्याधुनिक सरकारी अस्पताल का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके साथ ही अरब सागर के तट पर विकसित भव्य नमो पथ और राम सेतु को जोड़ने वाले सिग्नेचर ब्रिज एवं समुद्र तट के किनारे प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन तथा अन्य कई विकास योजनाओं के भूमि पूजन और लोकार्पण भी करने वाले है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2016 में अपने विश्वस्त सहयोगी और गुजरात शासनकाल के दौरान गृह मंत्री रहे प्रफुल पटेल को दादरा नगर हवेली और दमण- दीव की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस समय उनका लक्ष्य इस केंद्रशासित प्रदेश को एक मॉडल प्रदेश के रूप में विकसित करना था। पिछले लगभग एक दशक में प्रशासक प्रफुल पटेल ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस प्रदेश में आधारभूत संरचना, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन किए हैं। आज स्थिति यह है कि दादरा नगर हवेली और दमण- दीव को देश के तेजी से विकसित हो रहे केंद्रशासित प्रदेशों में गिना जा रहा है। हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने दौरे के दौरान यहां की विकास गति की खुलकर सराहना की थी। उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा था कि यह प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को समय से पहले हासिल करने की क्षमता रखता है। प्रधानमंत्री मोदी का यह आगामी दौरा केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दमण और पूरे संघ प्रदेश के लिए विकास के नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। एयर कनेक्टिविटी, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, पर्यटन अवसंरचना और तटीय विकास परियोजनाएं आने वाले समय में इस क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला सकती हैं।

Related posts

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दानह एवं दमण में विकास कार्यों का किया अवलोकन

Asli Azadi

भाजपा का नए अध्यक्ष महेश आगरिया के सम्मान-स्वागत कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को मजबूती और जनाधार बढाने का फॉर्मूला हो रहा है सफल

Asli Azadi

खराब मौसम के चलते दमण एयरपोर्ट पर हवाई सेवा प्रभावित

Asli Azadi

Leave a Comment