जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) और उनकी टीम ने लेबर पार्टी का लंदन-न्यूहैम का 60 साल पुराना किला ढहा दिया: लेबर पार्टी की सीटें 64 से सिर्फ रह गयी 26, इंडिपेंडेंट पार्टी ने 24 सीटों को जीतकर दिया जोर का झटका
– दमण के खारीवाड में पैदा हुए जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) ने दमण कस्टम कार्यालय के पास स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षा प्राप्त की थी – मई 2026 के काउंसिल चुनाव में लंदन : न्यूहैम के प्लासेट वॉर्ड से सर्वाधिक मतों से चौथी बार जीता चुनाव – 2014 से 2023 तक ब्रिटेन की लेबर पार्टी से जुडे रहे थे जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) – 2023 में लेबर पार्टी की नीतियों से नाराज होकर जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) लेबर पार्टी से इस्तीफा देकर न्यूहैम की इंडिपेंडेंट पार्टी से जुडे थे – कोरोना काल में काउंसलर जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) ने जरुरतमंदों की खूब की मदद – न्यूहैम-प्लासेट वॉर्ड के नागरिकों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते है काउंसलर जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज)
असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, 11 मई, लंदन। दमण मूल के युवा नें सात समंदर पार लंदन के न्यूहैम काउंसिल के चुनाव में लगातार चौथी बार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। दमण के खारीवाड में पैदा हुए जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) का बचपन दमण में ही बिता था। दमण के पुराने ब्रिज के पास कस्टम हाउस के सामने स्थित सरकारी स्कूल में जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) ने शिक्षा हासिल की थी। 28 साल पहले दमण छोड़कर लंदन में स्थायी हुए जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) ने ब्रिटेन की लेबर पार्टी में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था। 2014 में पहली बार इसी पार्टी से लंदन-न्यूहैम सिटी काउंसिल का चुनाव जीतकर जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) काउंसिलर बने थे। इसके बाद लगातार उन्होंने इसी पार्टी से चुनाव जीता था। लेकिन 2023 में लेबर पार्टियों की गाजा सहित की नीतियों से नाराज होकर जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) ने लेबर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और उन्होंने न्यूहैम की इंडिपेंडेंट पार्टी को ज्वाइंन कर लिया था। इसी मई महीने में हुए न्यूहैम काउंसिल के चुनाव में जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज)ने इंडिपेंडेंट पार्टी से चुनावी ताल ठोका था। जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) ने 1563 वोटों से चुनाव जीत लिया है। इस चुनाव में लेबर पार्टी को इंडिपेंडेंट पार्टी ने जोर का झटका दिया है। जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) और उनकी टीम ने सिटी काउंसिल की 24 सीटों पर कब्जा कर लिया है। जबकि लेबर पार्टी 64 सीटों से घटकर सिर्फ 26 पर पहुँच गयी है। इस चुनाव में ग्रीन पार्टी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 14 सीटें हासिल की है। गौरतलब है कि जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ जमीनी स्तर की राजनीति करते है। कोरोना काल में भी उन्होंने लगातार लोगों की मदद की थी। छात्रों एवं मजदूरों के लिए कई बार भंडारा भी चलाया था। अपने क्षेत्र के नागरिकों की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जुबेर गुलामुसेन (रंगरेज) भारतीय उच्च आयोग के साथ समय-समय पर बैठक भी करते हैं और उच्च आयोग के कार्यक्रमों में भी शामिल होते हैं। दमण जैसे छोटे से क्षेत्र से ब्रिटेन में स्थायी होकर वहां की राजनीति में सक्रिय होकर चार-चार बार सिटी काउंसिल का चुनाव जीतना सही में प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

