asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

कोडीनार कोली समाज के समूह विवाह में शामिल हुए सांसद उमेश पटेल

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, 11 मई, कोडीनार। गुजरात के कोडीनार में आयोजित कोली समाज के भव्य समूह विवाह समारोह में उपस्थित रहकर दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सांसद उमेश पटेल ने कहा कि समूह विवाह गरीबों की मजबूरी नही समझदार समाज की पसंद है। भगवान श्रीराम द्वारा प्रारंभ की गई यह दिव्य परंपरा आज समाज को दिखावे, फिजूलखर्ची और कर्ज के बोझ से बचाने का सबसे बड़ा सामाजिक समाधान बन सकती है। विवाह दिखावे से नही संस्कारों से होता है। यदि समाज के सक्षम और संपन्न लोग समूह विवाह को अपनाने का संकल्प लें, तो पूरे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की एक नई क्रांति आ सकती है। कोडीनार कोली समाज के सभी पदाधिकारियों, दानदाताओं एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं को इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए हृदय से बधाई।

Related posts

पीएम मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के तहत युवाओं से की बातचीत

Asli Azadi

ओडिसा से सिलवासा ले जाई जा रही गांजे की खेप को वलसाड एसओजी ने पकड़ा

Asli Azadi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित दमण यात्रा को लेकर भाजपा ने ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंवाद अभियान

Asli Azadi

Leave a Comment