asliazadi
Other

दमण में नमो पथ पर योग संगम में हजारों लोगों ने प्रशासक प्रफुल पटेल के साथ किया योग

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 21 जून। आज पूरे विश्व में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश और दुनिया भर के योग प्रेमियों का नेतृत्व किया। केन्द्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव का मुख्य योग समारोह मनमोहक समुद्र तट पर उभरती सुनहरी सुबह और अरब सागर की लहरों के साथ प्रशासक प्रफुल पटेल के साथ हजारों लोगों ने योग किया। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन के चिकित्सा विभाग द्वारा आज सुबह 6.00 बजे से देवका नानी दमण के नमो पथ पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज सुबह 6.30 बजे से 7.00 बजे तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उदबोधन का जीवंत प्रसारण होने के बाद कॉमन योग प्रोटोकॉल अनुरूप योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विविधत शुभारंभ किया। नमो पथ के लगभग 3 किलोमीटर विस्तार में योग साधना का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। एक तरफ विशाल टीवी स्क्रीन के जरिए मुख्य मंच से योग का जीवंत प्रसारण चल रहा था, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह पर बने हुए छोट-छोटे मंचों से योग प्रशिक्षक लोगों को सही तरीके से योग करना सिखा रहे थे। इस अवसर पर प्रशासन द्वारा योग साधकों को टी-शर्ट एवं योगा मैट भी प्रदान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 6000 से अधिक लोगों ने भाग लिया जिसमें प्रशासन के शीर्षस्थ अधिकारियों सहित सभी कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख, कर्मचारीगण, प्रदेश के चुने हुए अनेक जन प्रतिनिधि, स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थी एवं शिक्षक, कोस्टगार्ड, पुलिस, आईआरबी के कर्मचारियों सहित प्रदेश के नागरिक उपस्थित थे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ ङ्मॅं ऋङ्म१ डल्ली एं१३ँ, डल्ली ऌीं’३ँ रखी गई है। थीम यह मानती है कि एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग। इसका मतलब है कि योग सिर्फ हमारी बॉडी और माइंड के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी धरती के लिए जरूरी है। जब इंसान स्वस्थ रहेगा, तभी समाज और प्रकृति भी संतुलित रहेंगे एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगा है। इसका मतलब है जिस तरह से पृथ्वी एक है ठीक उसी प्रकार से हमारा स्वास्थ्य भी एकमात्र है, जिसे हमें दुरुस्त रखने की जरूरत है। इस थीम का मुख्य उद्देश्य है कि हमें हमारे स्वास्थ्य की देखभाल करनी चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य एकमात्र ऐसी चीज है, जिसके सहारे आप अपना पूरा जीवन जीते हैं। योग अभ्यासियों को अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने, तनाव को कम करने और आत्म जागरुकता विकसित करने का कौशल देता है। लगभग 8.00 बजे शांति पाठ एवं राष्ट्रगान के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह भव्य कार्यक्रम पूरा हुआ। आज के योगा संगम में जनप्रतिनिधियों, समाज के अग्रणियों, कोस्ट गार्ड अधिकारी, पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, कॉलेज, निफ्ट के विद्यार्थी, स्कूली छात्र, उद्योग जगत से जुडे प्रतिनिधियों और दमण आए पर्यटक भी शामिल हुए।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संघ प्रदेश थ्रीडी के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचीं दमण

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सबरीमाला में भगवान अयप्पा स्वामी के दर्शन कर प्रदेश एवं देशवासियों के कल्याण की कामना की

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने वणाकबारा के गोमतीमाता में नवनिर्मित 2 नंदघरों और सरदार वल्लभभाई पटेल पंचायत भवन का किया उद्धाटन

Asli Azadi

Leave a Comment