– प्रिंसेस केट मिडलटन ने श्रीजी धाम हवेली हिंदू मंदिर में किये दर्शन, दूध का लगाया भोग – स्थानीय ब्रिटिश-भारतीय समुदाय ने प्रिंसेस केट मिडलटन का लाल गुलाब और मोतियों की माला से किया स्वागत: प्रिंसेस केट मिडलटन ने हाथ जोडकर नमस्ते के साथ लोगों का किया अभिवादन
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, लीसेस्टर, 06 मार्च। वेल्स की प्रिंसेस केट मिडलटन ने यूके के लीसेस्टर में स्थानीय ब्रिटिश-भारतीय समुदाय के साथ होली मनाई। इस दौरान प्रिंसेस केट मिडलटन ने गोल्डन माइल बेलग्रेव रोड का दौरा किया। जहां उन्होंने साड़ी की दुकान देखी, चाय-मिठाई का आनंद लिया। उन्होंने श्रीजी धाम हवेली मंदिर में दर्शन किये और दूध का भोग लगाया। पारंपरिक नृत्य में भाग लिया, जो सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए था। केट ने बेलग्रेव नेबरहुड सेंटर में बॉलीवुड नृत्य और कोरियोग्राफर आकाश ओदेदरा की प्रस्तुति देखी। स्थानीय- ब्रिटिश भारतीय समुदाय ने प्रिंसेस केट मिडलटन का गुलाब और मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया, उन्होंने नमस्ते के साथ लोगों का अभिवादन किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य ब्रिटेन में भारतीय समुदाय की संस्कृति, विरासत और सामुदायिक भावनाओं का जश्न मनाना था। केट मिडलटन ने सफेद रंग का राल्फ लॉरेन पोशाक और क्रिस केर कोट पहना था।

