asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

केन्द्र सरकार के गृह सचिव गोविंद मोहन ने दमण दौरे में विभिन्न परियोजनाओं का लिया जायजा

– केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल के आवास पर की शुभेच्छा मुलाकात – संघ प्रदेश थ्रीडी में लागू प्रमुख योजनाओं और विकास कायार्ें की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की – केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन विभिन्न परियोजनाओं का ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण किया: विकासीय परियोजनाओं की सराहना करते हुए जनता के लिए लाभकारी बताया
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 01 सितंबर। भारत सरकार के गृह सचिव गोविंद मोहन ने आज एक दिवसीय दौरे के अंतर्गत दमण का दौरा किया। इसी क्रम में आज के इस दौरे के अवसर पर गृह सचिव गोविंद मोहन ने संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल से उनके आवास पर शुभेच्छा मुलाकात की। अपनी यात्रा के दौरान, गृह सचिव गोविंद मोहन ने संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव में लागू की जा रही प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। गृह सचिव गोविंद मोहन ने केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरी तरह से क्रियान्वयन किए जाने पर सराहना की। तत्पश्चात गृह सचिव ने दमण में विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया, जिनमें दमण के लाइट हाउस के निकट प्रस्तावित सी-लिंक ब्रिज, जंपोर में स्वास्थ्य केंद्र और राम सेतू सी फ्रंट, एवियरी (पक्षी आवास), देवका में नमो पथ सी फ्रंट पर प्रस्तावित कन्वेन्शन सेंटर की साइट शामिल हैं। गृह सचिव गोविंद मोहन ने इन विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने इन योजनाओं को जनता के लिए लाभकारी बताते हुए इनकी गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। यह दौरा संघ प्रदेश के विकास और नागरिकों के कल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts

पीएम मोदी दमण में नमो एयरपोर्ट, नमो अस्पताल राष्ट्र को करेंगे समर्पित

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने दमण भाजपा कार्यालय पर मनाया संविधान दिवस

Asli Azadi

आदिवासी बहुल क्षेत्र दादरा नगर हवेली के गलोंडा और खडोली पंचायत में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment