asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्षा सिंपल काटेला ने महिला मोर्चा की पूरी टीम के प्रति जताया आभार

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 21 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा के दमण स्थित कार्यालय में आज भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा सिंपल काटेला की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की टीम की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सिंपल काटेला ने अपने कार्यकाल में महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बहनों द्वारा दिए गए सहयोग, अथक मेहनत, संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के कार्यकाल के दौरान प्राप्त हुई उपलब्धियां किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी महिला मोर्चा टीम की एकजुटता, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम हैं। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा वनाथी श्रीनिवासन द्वारा सिंपल काटेला एवं उनकी पूरी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए भेजे गए सम्मान एवं आभार पत्र का भी उल्लेख किया गया। सिंपल काटेला ने इस सम्मान के लिए वनाथी श्रीनिवासन का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्षा रूप कुमारी चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन और अधिक सशक्त एवं मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि महिला मोर्चा की प्रत्येक बहन का सम्मान है। संगठन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने वाली मेरी पूरी टीम इस सम्मान की वास्तविक हकदार है। बैठक के अंत में सभी बहनों का पुन: आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति इसी एकजुटता, निष्ठा और समर्पण को आगे भी मजबूती से बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप में राजभवन का किया निरीक्षण

Asli Azadi

दमण में हो रही लगातार बारिश के चलते समुद्र ने धारण किया विकराल रूप, उठ रही हैं ऊंची-ऊंची लहरें

Asli Azadi

पेपर लीक रोकने और वंदे मातरम् के सम्मान से जुड़े कानून संसद में ध्वनिमत से पारित

Asli Azadi

Leave a Comment