asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप के नवनिर्मित राज निवास का किया निरीक्षण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, लक्षद्वीप 05 नवंबर। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव तथा संघ प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने लक्षद्वीप में नवनिर्मित राज निवास का दौरा कर अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तायुक्त काम करने और समय पर प्रोजेक्ट को पूरा करने के निर्देश दिये। ज्ञात हो कि संघ प्रदेश लक्षद्वीप भारतीय जमीनी सीमा से 400 किलोमीटर दूर अरबी समुद्र के मध्य में स्थित है। लक्षद्वीप को पिछले कई दशकों से सिर्फ सुविधा के नाम पर फंड आवंटन कर खानापूर्ति की जाती थी। आजादी के दशकों के बाद भी पर्यटन की अपार संभावनाएं होने के बावजूद इस दिशा में भी कोई प्रयास नहीं किया गया था। दिसंबर 2020 में पीएम मोदी द्वारा लक्षद्वीप की कमान प्रफुल पटेल को सौंपने के बाद संघ प्रदेश थ्रीडी की तर्ज पर संघ प्रदेश लक्षद्वीप के नागरिकों के लिए भी सभी प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का ईमानदारी से प्रयास शुरु हुआ। साथ ही साथ पर्यटन विकास के लिए भी खाका तैयार किया गया। जिस प्रकार से प्रशासक प्रफुल पटेल लगातार लक्षद्वीप का दौरा कर एक-एक हफ्ते तक ग्राउंड जीरो पर मेहनत कर रहे है इससे लग रहा है कि 2024-25 तक लक्षद्वीप में नागरिकों को सभी प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ उनके जीवन स्तर को उपर उठाने का टास्क भी पूरा हो जायेगा। इतना ही नहीं लक्षद्वीप 2025 के अंत तक पर्यटन हब भी बन जायेगा।

Related posts

नई संसद 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है : पीएम मोदी

Vijay Bhatt

क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद में जनप्रतिनिधियों को चुनाव जीतने का मिला मंत्र

Vijay Bhatt

दानह जिला प्रशासन ने खानवेल के 500 बाढ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Vijay Bhatt

Leave a Comment