asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दामिनी वुमेंस फाउंडेशन चेयरपर्सन सिंपल काटेला ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का किया आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नानी दमण देवका रोड स्थित ”देवभूमि का राजा” गणेश पंडाल में सेवा एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के साथ किया गया। इस अवसर पर नागरिकों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच, हिमोग्लोबिन जांच की गई तथा जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। स्वास्थ्य शिविर में श्रीमद राजचंद्र हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर धरमपुर की मेडिकल टीम ने सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र में समर्पित सेवाओं के लिए नमो अस्पताल दमण के डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को दामिनी वुमेंस फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित स्वास्थ्यकर्मियों में डॉ. अंजलि भंडारी – इंचार्ज फिजियोथेरेपिस्ट, नमो अस्पताल दमण, डॉ. शिवानी पटेल – फिजियोथेरेपिस्ट, नमो अस्पताल दमण, निरंजना टंडेल – नर्सिंग ऑफिसर एवं इंजेक्शन रूम इंचार्ज, अर्चना जोशी नर्सिंग ऑफिसर एवं प्रथम तल ओपीडी इंचार्ज, बेला जोशी नर्सिंग ऑफिसर एवं एएनसी रूम इंचार्ज एवं कल्पना मेहता – आईसीटीसी काउंसलर शामिल हैं। इस अवसर पर दामिनी वुमेंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं काउंसिलर सिंपल कटेला ने सभी डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं मेडिकल टीम का उनकी सेवाओं और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ”देवभूमि का राजा” ग्रुप की ओर से किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को जनसेवा एवं स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से मनाते हुए जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया। सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी एवं लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर लगाई आस्था की डुबकी

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल को डीआईए के पूर्व प्रेसिडेंट पवन अग्रवाल ने एमएसएमई कॉन्क्लेव अवॉर्ड किया समर्पित

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित दमण पुस्तक मेले को मिला जनता का अद्भुत प्रतिसाद

Asli Azadi

Leave a Comment