असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 18 सितंबर। केतन पटेल एवं अमी पटेल ने आज दमण का राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर केतन पटेल, उनकी धर्मपत्नी अमी पटेल और उनके पुत्र एवं पुत्री ने दमण का राजा का दर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देश की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की। दमण का राजा गणेश महोत्सव आयोजकों की ओर से केतन पटेल एवं उनके परिवार को दमण का राजा की तसवीर स्मृति स्वरूप भेंट की गई।

