असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 14 अगस्त। दादरा नगर हवेली के सभी ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने देशभक्ति के विभिन्न प्रतीकों को दर्शाती आकर्षक और मनमोहक रंगोलियां सजाई। ग्रामीण स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों और बडी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित रहकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

