asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

परिवहन विभाग ने 10 वर्षों की विकास एवं प्रगति के उपलक्ष्य में आयोजित किया सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 31 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संघ प्रदेश में 10 वर्षों की विकास एवं परिवर्तनकारी प्रगति के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत हेलमेट तथा लर्नर/ड्राइविंग लाइसेंस वितरण कार्यक्रम दमण एवं दीव जिले में आयोजित किया गया । इसी कड़ी में सिलवासा में भी हेलमेट तथा लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को हेलमेट वितरित किए गए तथा उन्हें अपनी एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र आवेदकों को लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस भी वितरित किए गए। यह पहल परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों को सरल, सुगम, प्रभावी एवं जन-केंद्रित परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। सभी वाहन चालक यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से बचें तथा नशे की स्थिति में कभी भी वाहन न चलाएं। प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में पिछले 10 वर्षों के दौरान संघ प्रदेश में किए गए विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की श्रृंखला में यह कार्यक्रम नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा एवं कल्याण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने, परिवहन सेवाओं को सरल एवं आधुनिक बनाने तथा नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। हेलमेट पहनें, सुरक्षित चलें – यातायात नियमों का पालन करें, जीवन बचाएं।

Related posts

जेसीआई वापी ने विज्ञान इंटरनेशनल स्कूल नामधा में साउंड थेरपी एवं मेडिटेशन सेशन का किया आयोजन

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दमण जिले में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण – प्रशासक प्रफुल पटेल ने निर्माणाधीन एयरपोर्ट

Asli Azadi

मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और एयरोस्पेस इनोवेशन धोलेरा को वैश्विक औद्योगिक हब के तौर पर करेगा स्थापित : किंजरापु राममोहन नायडू

Asli Azadi

Leave a Comment