asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दमण जिले में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण – प्रशासक प्रफुल पटेल ने निर्माणाधीन एयरपोर्ट

टर्मिनल तथा 300 बेडेड मरवड़ अस्पताल परियोजना का दौरा कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, दमण 20 मई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल ने आज दमण जिले में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एयरपोर्ट टर्मिनल तथा 300 बेडेड मरवड़ अस्पताल परियोजना का दौरा कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। प्रशासक ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जनता को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।निर्माणाधीन एयरपोर्ट टर्मिनल के निरीक्षण के दौरान प्रशासक प्रफुल पटेल ने यात्रियों की सुविधा, आधुनिक अधोसंरचना एवं सुरक्षा मानकों से संबंधित आवश्यक पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। वहीं 300 बेडेड मरवड़ अस्पताल परियोजना के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर बल दिया। प्रशासक ने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा कहा गया कि इन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य एवं परिवहन सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।

Related posts

दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल ने ग्राम्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

Asli Azadi

दमण में कृषि भूमि को एनए में परिवर्तन करने के लिए आयोजित विशेष शिविर में 52 लोगों को प्रदान की गई सनद

Asli Azadi

दीव सरकारी अस्पताल और जायंट्स ग्रुप ऑफ दीव ने लगाया फ्री मेगा मेडिकल कैंप

Asli Azadi

Leave a Comment