असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 02 सितंबर। जेसीआई सप्ताह 2026 उत्सव के अंतर्गत जेसीआई वापी द्वारा विज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, नामधा, वापी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए साउंड थेरपी और मेडिटेशन सेशन का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को तनावमुक्त वातावरण, बेहतर एकाग्रता, मानसिक शांति एवं सकारात्मक सोच के महत्व से परिचित कराना था। जेसी डॉ. जिग्नेशा पांचाल ने बेहद प्रभावशाली एवं सहज तरीके से साउंड थेरपी और मेडिटेशन का सेशन लिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया और उन्हें एक बहुत ही सकारात्मक एवं शांतिपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए विज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ का जेसीआई वापी की ओर से विशेष आभार एवं धन्यवाद किया गया। स्कूल द्वारा दिए गए सहयोग और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने इस कार्यक्रम को और भी सफल बनाया। साथ ही जेसी डॉ. जिग्नेशा पांचाल का विशेष धन्यवाद किया गया, जिन्होंने अपने ज्ञान, अनुभव और शानदार प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को एक यादगार अनुभव प्रदान किया।

