asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दीव जिला भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ शहीदों को किया याद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दीव जिला भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज सुबह खुखरी मेमोरियल चक्रतीर्थ बीच पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। दीव जिला भाजपा प्रमुख मोहन लकमणे की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाजपा पदाधिकारियों, चुने हुए जनप्रतिनिधियों एवं बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान चक्रतीर्थ बीच पर साफ-सफाई करके बीच को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया। इसके साथ ही खुखरी मेमोरियल युद्धपोत के आस-पास भी सफाई की गई। स्वच्छता अभियान के बाद खुखरी युद्धपोत में देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

Related posts

दाभेल, मरवड, मगरवाडा… लगातार गांव-गांव में हो रहा है नए भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का सम्मान

Asli Azadi

भारत ने साउथ एशियन रॉकबॉल चैंपियनशिप में नेपाल को हराकर गोल्ड मेडल जीता: वलसाड के आरव पटेल का इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल से सिलवासा शहर जिला भाजपा की टीम ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

Leave a Comment